
Central Employees Protest: केंद्रीय कर्मचारी महासंघ, एनसीसीपीए और एआइपीआरपीए के राष्ट्रीय आह्वान के तहत रांची सहित देश भर में मंहगाई भत्ता-मंहगाई राहत की एक किस्त जो 1जनवरी से देय है, उसे जारी करने को लेकर धरना- प्रदर्शन आयोजित किया गया।
राजधानी में यह प्रदर्शन शहीद चौक पर हुआ। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मार्च में मंहगाई भत्ता-मंहगाई राहत की घोषणा की जाती है। परंतु अभी तक घोषणा नहीं गई जिसके कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स में आक्रोश है।
केंद्र सरकार इससे पूर्व कोविड काल का 18 महीने का मंहगाई भत्ता रोके हुए है। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से केडी राय व्यथित, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, बचनू साहू, नूर आलम और मधेश्वरगोराई आदि उपस्थित थे।

