Latest Newsझारखंडभाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में निकाली गयी बाइक...

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के समर्थन में बाइक रैली निकाली। बाइक रैली हरमू मैदान से होकर हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर, कचहरी चौक, रातू रोड होते हुए ओटीसी मैदान तक गई। पूरे मार्ग में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रैली का स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं का जोश और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी यह स्पष्ट संकेत देती है कि रांची की जनता सुशासन, पारदर्शिता और समग्र विकास के पक्ष में एकजुट है। यह समर्थन केवल एक प्रत्याशी के लिए नहीं, बल्कि रांची को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के संकल्प के लिए है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, के.के. गुप्ता, बलराम सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, रोमित नारायण सिंह तथा हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

निष्पक्ष और भयमुक्त निकाय चुनाव सुनिश्चित कराना निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी : आदित्य साहू

पद और वर्दी की मर्यादा न तोड़ें पुलिस प्रशासन रांची : भाजपा के प्रदेश...

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने लगातार 75वें सप्ताह भोजन वितरण किया

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से संचालित “फूड फॉर हंगर”...

अपहरण और हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद

रांची : रांची में बहुचर्चित अपहरण और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला...

काठमांडू में चमका झारखंड का नाम! डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो ‘गोतिया’ को मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

रांची: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर झारखंड की भाषा और संस्कृति को वैश्विक मंच पर...

खबरें और भी हैं...

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने लगातार 75वें सप्ताह भोजन वितरण किया

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से संचालित “फूड फॉर हंगर”...

अपहरण और हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद

रांची : रांची में बहुचर्चित अपहरण और हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला...