रांची के केंद्रीय इलाकों में कल एक घंटे बिजली कटौती, मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित

Archana Ekka
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Power Cut in central areas of Ranchi Tomorrow: राजधानी रांची के केंद्रीय क्षेत्र में 22 फरवरी 2026 को निर्धारित मरम्मत कार्य के कारण एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत विभाग की ओर से जारी की गई है।

विभाग के अनुसार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक डिवीजन सेंट्रल, सब डिवीजन हरमू अंतर्गत पीएसएस हरमू और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

इन इलाकों में रहेगा असर

11 केवी लाइन की मरम्मत के लिए नूर नगर बड़ा तालाब क्षेत्र में शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान नूर नगर, नेजाम नगर, पुरानी रांची, अखड़ा चौक समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य 11 केवी लाइन की तकनीकी मरम्मत से संबंधित है। उपभोक्ताओं से निर्धारित समयावधि के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा किया जा सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।