
रांची: नगर निकाय चुनाव के दौरान राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब इदरीसीया तंजीम परिसर के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते इलाके में अफरातफरी मच गई । आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी अचानक हिंसक रूप ले बैठी। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर धक्का-मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
