वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट की प्रति सौंपी

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बजट की प्रति सौंपी। बजट से पहले राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार किन क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी और क्या यह बजट रोजगार, विकास और सामाजिक न्याय की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि इस बार सरकार रोजगार सृजन, शहरी विकास और औद्योगिक निवेश पर पहले से ज्यादा फोकस कर सकती है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत करने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि विधानसभा के बजट सत्र का मंगलवार को पांचवां दिन है।

Share This Article