
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि विद्यार्थियों का संघर्ष की उन्हें नयी ऊंचाइयों तक ले जायेगा। इसलिए उन्हें संघर्ष और लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत से नहीं घबराना चाहिए। श्री मुंडा बुधवार को झारखंड राय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में छात्रों के बीच डिग्री का वितरण किया।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष ही आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आप सभी भविष्य में आगे बढ़ें और देश का नाम रौशन करें। साथ ही विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह संस्थान राज्य में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं को नवाचार, शोध और नेतृत्व के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।
