
गम्हरिया : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरूवार को गम्हरिया स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के निवास स्थान जिलिंगगोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि इतनी कम आयु में वीर सोरेन का असमय संसार से विदा होना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
