रांची में दर्दनाक सड़क हादसा , बाइक सवार युवक की मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के बुढ़ू थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान दिलीप कुमार महतो के रूप में हुई है, जो तमाड़ इलाके का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डमारी मोड़ के पास हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा बुढ़ू के डमारी मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक पहले एक ऑटो से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article