प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने मानगो की मेयर सुधा गुप्ता का किया अभिनंदन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता का सोमवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति की ओर से मारवाड़ी भवन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। उन्होंने स्वागत के क्रम में कहा कि ये बड़े ही हर्ष की बात है कि मारवाड़ी समाज की महिलाएं भी सक्रिय राजनीति में आ रही हैं और सफलता प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने सुधा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और निवेदन किया कि अपने क्षेत्र की जनता की हर संभव सहायता करते हुए मानगो नगर निगम को एक मॉडल निगम के रूप में विकसित करें।

मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने सुधा गुप्ता का हृदय से स्वागत करते हुए बताया कि इस चुनाव में हमारे समाज से 18 पार्षद, एक मेयर और दो पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जो कि हमारे लिए गर्व का विषय है। हम अपने समाज की ओर से इन्हें हर संभव सहयोग देने का वचन देता हूं।
नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता ने समाज के प्रति सहयोग देने के लिए आभार जताया और निगम क्षेत्र के एक एक व्यक्ति के विकास और सुविधा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हमने पूरा प्रयास किया कि समाज के अधिक से अधिक उम्मीदवार चुनाव जीत कर आएं। फिर भी इस बार हमारे समाज से काफी लोग जीते हैं और आगे उन सब का भविष्य उज्जवल है। श्री जैन ने सुधा और बन्ना गुप्ता को यहां आने के लिए दिया। इस अवसर पर अनिल कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, ललित पोद्दार, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, बबलू हारित समेत कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article