
Around 100 people from Jharkhand are Stranded in Dubai : हालिया हमलों के बाद दुबई में हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। Airport बंद होने की वजह से झारखंड के करीब 100 लोग वहां फंस गए हैं। ये सभी एक निजी कंपनी के कॉर्पोरेट टूर पर दुबई गए थे और अचानक बदले हालात के कारण उनकी वापसी टल गई है।
जानकारी के अनुसार, यह समूह झारखंड के रांची, जमशेदपुर ,पलामू, गिरिडीह, चतरा और खूंटी जिलों से गया था। इनमें कंपनी के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि उनके परिजन भी शामिल हैं। जो यात्रा आनंद और अवकाश के लिए थी, वह अब चिंता का विषय बन गई है।
फंसे हुए लोगों में से रांची के एक व्यक्ति ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गुप्त रखते हुए Video साझा किया है। वीडियो में होटल की बालकनी से दूर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
उन्होंने बताया कि वे 28 तारीख को अबू धाबी International Airport से रांची लौटने वाले थे, लेकिन हमलों के कारण एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। बाद में उन्हें दुबई लाकर होटल में ठहराया गया।
उनका कहना है कि फिलहाल होटल के भीतर वे सुरक्षित हैं, लेकिन बाहरी घटनाओं से दहशत का माहौल है। फंसे लोगों ने भारत सरकार और राज्य सरकार से सुरक्षित निकासी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।
