
India-Canada Relations find new Energy : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी चार दिन के भारत दौरे पर हैं। सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों ने संबंधों को नई दिशा देते हुए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
बैठक में भारत और कनाडा के बीच निवेश और व्यापार बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। Civil Nuclear Energy के क्षेत्र में यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता भी किया गया।
इसके अलावा छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और उन्नत रिएक्टर तकनीक के विकास पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। इन समझौतों से दोनों देशों में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
PM Narendra Modi ने कनाडा के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भारत-कनाडा संबंधों में नई ऊर्जा आई है और आपसी विश्वास मजबूत हुआ है।
उन्होंने घोषणा की कि दोनों देशों का लक्ष्य वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। इसके लिए व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते सीईपीए को जल्द अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी भारत के साथ बढ़ते संबंधों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच जितना संवाद और सहयोग हुआ, उतना बीते दो दशकों में नहीं हुआ था। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सोच और दीर्घकालिक दृष्टि के साथ यह साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी।
