रांची के ज्वेलरी शॉप से हीरे की अंगूठी लेकर भागा कस्टमर, पुलिस ने दर्ज की FIR

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में ज्वेलरी शॉप से हीरे की अंगूठी चोरी का मामला सामने आया है। कस्टमर अंगूठी लेकर फरार हो गया, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां हिंदपीढ़ी इलाके में स्थित मियां तनिष्क ज्वेलरी शॉप से एक कस्टमर हीरे की अंगूठी लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद दुकानदार की शिकायत के बाद हिंदपीढ़ी थाने में FIR दर्ज की गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार ज्वेलरी शॉप में एक कस्टमर अंगूठी देखने आया था। सेल्समैन ने उसे कई अंगूठियां दिखाईं, जिसमें उसे एक हीरे की अंगूठी पसंद आ गई। इसी बीच, कस्टमर अंगूठी लेकर चुपचाप दुकान से चला गया। जब दुकानदार ने दुकान में सामान चेक किया, तो उसे हीरे की अंगूठी गायब मिली। इसके बाद सेल्समैन सूरज ठाकुर ने हिंदपीढ़ी थाने में मामले की सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्टमर की पहचान के लिए दुकान से CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। हिंदपीढ़ी थाने के ऑफिसर ने बताया कि जांच जारी है। उन्होंने बताया कि CCTV कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।