कोलकाता के कालीघाट मंदिर के बाहर लगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त “वापस जाओ” के नारे

कोलकाता के कालीघाट मंदिर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को "वापस जाओ" के नारों और काले झंडों के विरोध का सामना करना पड़ा, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को “वापस जाओ” के नारों और काले झंडों के साथ विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया जिसके बाद कुमार मंदिर में दर्शन के लिए आगे बढ़ पाये। इससे पहले रविवार रात कुमार के कोलकाता पहुंचने पर भी हवाई अड्डे के पास इसी तरह का विरोध प्रदर्शन देखा गया था। जब उनका काफिला हवाई अड्डे से बाहर निकल रहा था, तब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विरोधस्वरूप “वापस जाओ” के नारे लगाए और काले झंडे दिखाये।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।