नीट यूजी 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 मार्च तक भर सकेंगे फॉर्म

नीट यूजी 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 मार्च कर दी गई है। होली और अवकाश के कारण आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 11 मार्च कर दी गई है। इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन की समय सीमा 8 मार्च निर्धारित की थी।

बताया गया है कि होली और रविवार के अवकाश के कारण कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर सके। इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब अभ्यर्थी 11 मार्च की रात 9 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा भी 11 मार्च की रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है।

नीट-यूजी देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस समेत अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख प्रवेश परीक्षा है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद आवेदन की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि निर्धारित विस्तारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

 

 

Share This Article