नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया नागालैंड स्टेट म्यूजियम का निरीक्षण

नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने पदभार संभालने के बाद कोहिमा स्थित नागालैंड स्टेट म्यूजियम का निरीक्षण कर नागा जनजातियों की समृद्ध संस्कृति और विरासत की जानकारी ली।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Governor Nand Kishore Yadav inspected the Nagaland State Museum : नागालैंड के नवनियुक्त राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों को जानने के उद्देश्य से कोहिमा स्थित नागालैंड स्टेट म्यूजियम का निरीक्षण किया।

श्री यादव ने इस अवसर पर यहां संरक्षित नागा जनजातियों की पारंपरिक जीवनशैली, वेशभूषा, शिल्पकला, हथियारों तथा ऐतिहासिक वस्तुओं के संग्रह को देखा और राज्य की गौरवशाली संस्कृति के बारे में जानकारी हासिल की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागालैंड की विविधता, परंपराएं और सांस्कृतिक धरोहर वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायी हैं।

Share This Article