
Pune Crime News : पुणे जिले के भोर तालुका स्थित नसरापुर गांव में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की दरिंदगी ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। आरोपी भीमराव कांबले (65) ने सबसे पहले बच्ची को मिठाई‑नमकीन देकर बहलाया, फिर गौशाला में गाय के नवजात बछड़े को दिखाने के बहाने उसे वहां ले गया।
गौशाले में ले जाकर उसने बच्ची के साथ रेप किया और फिर पत्थर से उसका सिर तोड़कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को गोबर के नीचे छिपा दिया।
घटना के समय बच्ची अपनी नानी के घर नसरापुर में छुट्टियां बिता रही थी। शाम को जब वह घर पर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद पास की गौशाला में उसका शव गोबर के ढेर के नीचे से बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी भीमराव बच्ची का हाथ पकड़कर उसे गौशाले की ओर ले जाता दिखाई पड़ता है, जिस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया।
घटना के बाद नसरापुर और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रदर्शन, बंद और जनसभाओं के जरिए आरोपी को सख्त से सख्त सजा, जिसमें फांसी की मांग भी शामिल है, की मांग की है। पुणे पुलिस और राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज़ी से जांच और फास्ट‑ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की व्यवस्था की है।

