नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बाबूलाल मरांडी का हमला, झारखंड सरकार पर लगाया विरोध का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं को आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया और विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में विपक्ष के नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

मरांडी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 16 से 18 अप्रैल 2026 तक विशेष सत्र बुलाकर महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किया था। इस विधेयक में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि यह अधिनियम लागू होता, तो झारखंड में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 हो जाती, जिनमें 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होतीं। इसी तरह, विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर 121 हो जातीं, जिससे 40 से अधिक सीटों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलता।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण बिल का समर्थन करने के बजाय इसके विरोध में मतदान किया, जिससे झारखंड की महिलाएं बेहतर राजनीतिक प्रतिनिधित्व के अवसर से वंचित रह गईं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं और इस बिल के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजें, ताकि इसे दोबारा लाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।