कांके रोड में रीबॉक का तीसरा स्टोर खुला

रांची के कांके रोड में रीबॉक का तीसरा स्टोर खुलने से शहर के ग्राहकों को अब नवीनतम स्पोर्ट्स कलेक्शन और बेहतर शॉपिंग अनुभव मिलेगा, उद्घाटन मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिबॉक ने रांची में अपने विस्तार को आगे बढ़ाते हुए कांके रोड पर नया स्टोर खोला है। यह शहर में ब्रांड का तीसरा स्टोर है। इससे पहले रीबॉक के दो स्टोर मेन रोड और सर्कुलर रोड में पहले से संचालित हो रहे हैं। कांके रोड स्थित इस नए स्टोर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने टीम को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित ब्रांड के आने से शहर के ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग विकल्प मिलेंगे।

उद्घाटन समारोह में एकता भाटिया, नीरज तिवारी, जीतेश घोष भी मौजूद रहे। स्टोर प्रबंधन के अनुसार कांके रोड में खोला गया यह नया स्टोर ग्राहकों को ब्रांड के नवीनतम कलेक्शन और बेहतर शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराएगा। रीबॉक की बढ़ती लोकप्रियता और ग्राहकों की मांग को देखते हुए शहर में तीसरे स्टोर की शुरुआत की गई है।

Share This Article