सिविल सेवा परीक्षा 2025: उम्र सीमा कट-ऑफ बदलने की मांग पर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उम्र सीमा कट-ऑफ बदलने की मांग पर झारखंड हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, अदालत ने इसे सरकार का नीतिगत निर्णय बताते हुए हस्तक्षेप से इनकार किया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Civil Services Exam 2025: सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उम्र सीमा के कट-ऑफ को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में याचिकाकर्ता मधुसूदन शर्मा और अन्य अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा के कट-ऑफ की तारीख बदलने की मांग की थी।

उनकी मांग थी कि कट-ऑफ डेट 1 अगस्त 2022 की जगह 1 अगस्त 2018 तय की जाए। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई।

कोर्ट ने नहीं दी राहत

सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता की मांग को स्वीकार नहीं किया और याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उम्र सीमा का कट-ऑफ तय करना सरकार का नीतिगत निर्णय है और इसमें अदालत हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इस कारण याचिकाकर्ताओं को इस मामले में कोई राहत नहीं दी गई।

सरकार के नोटिफिकेशन को दी गई थी चुनौती

याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार द्वारा फरवरी 2026 में जारी नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी। इस नोटिफिकेशन में उम्र सीमा का कट-ऑफ 1 अगस्त 2026 से बदलकर 1 अगस्त 2022 कर दिया गया था।

अभ्यर्थियों का कहना था कि यह तारीख 1 अगस्त 2018 होनी चाहिए, ताकि अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने का मौका मिल सके।

पिछली परीक्षाओं का दिया गया हवाला

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से यह भी बताया गया कि पिछली दो सिविल सेवा परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई थी।

उन परीक्षाओं में कट-ऑफ वर्ष 2016 और 2017 रखा गया था। लेकिन इस बार सरकार ने संशोधन करते हुए कट-ऑफ 1 अगस्त 2022 तय कर दिया। हालांकि कोर्ट ने इस मामले में सरकार के फैसले को सही मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।