कोर्ट रूम में बड़ा हादसा! चलती सुनवाई के बीच जज पर गिरा सीलिंग फैन, मची अफरा-तफरी

इंदौर कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पर सीलिंग फैन गिरा, घायल हुईं महिला जज, वकीलों ने जर्जर बिल्डिंग पर जताया गुस्सा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिला अदालत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट रूम में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक एक सीलिंग फैन अपनी जगह से उखड़कर नीचे गिर गया। यह पंखा सीधे कुर्सी पर बैठी महिला एडिशनल सेशन जज पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक जोरदार आवाज आई और भारी पंखा जज की सीट पर आ गिरा। इस हादसे में जज के सिर और कंधे पर चोटें आईं। मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जर्जर बिल्डिंग पर भड़के वकील

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील और कोर्ट कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिला कोर्ट अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एलएल यादव और अधिवक्ता विनोद द्विवेदी ने बिल्डिंग की खराब हालत पर कड़ा विरोध जताया। वकीलों का कहना है कि कई कोर्ट रूम की बिजली फिटिंग और वायरिंग काफी पुरानी हो चुकी है। छतों में लीकेज और ढांचे की कमजोरी की शिकायतें लंबे समय से की जा रही हैं, लेकिन हर बार सिर्फ औपचारिक मरम्मत कर मामला टाल दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नई कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण में जानबूझकर देरी की जा रही है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।