डीएसपीएमयू में कुलपति की दो अहम बैठकें, वित्तीय स्थिति और परीक्षाओं को लेकर बड़े निर्देश

वित्तीय मजबूती और परीक्षा व्यवस्था सुधार पर कुलपति का फोकस

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में आज दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया। पहली बैठक लेखा विभाग के साथ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय की वर्तमान वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान वित्त अधिकारी डॉ. अनीता मेहता और लेखा विभाग के कर्मियों के साथ गहन चर्चा करते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास, प्रशासनिक कार्यों और अकादमिक विस्तार के लिए वित्तीय स्थिति की सटीक और अद्यतन जानकारी बेहद जरूरी है।
कुलपति ने विश्वास जताया कि इस बैठक के सकारात्मक परिणाम भविष्य में विश्वविद्यालय के समग्र विकास में सहायक साबित होंगे।

इसके बाद दूसरी बैठक परीक्षा विभाग के साथ आयोजित की गई, जिसमें आगामी परीक्षाओं, परिणाम प्रकाशन और छात्रों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति ने परीक्षा से जुड़े सभी कार्यों के शीघ्र और सुचारू निष्पादन के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गौरतलब है कि हाल ही में कुलपति पद संभालने वाले डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में शोध, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशासनिक सुधार को प्राथमिकता देने की बात कही है।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय की पहचान उसके शोध और अकादमिक गुणवत्ता से होती है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।