धुर्वा डैम में कूदकर छात्रा की मौत, कारण अब तक साफ नहीं

रांची के धुर्वा डैम में छात्रा की कूदकर मौत, बीआईटी मेसरा की छात्रा निमिषा झा की पहचान, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Student dies after jumping into Dhurva Dam: राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निमिषा झा के रूप में हुई है, जो पुंदाग क्षेत्र के सेल सिटी में रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार वालों से बातचीत की है, लेकिन अभी तक आत्महत्या की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।

बीआईटी मेसरा की छात्रा थी निमिषा

बताया जा रहा है कि निमिषा झा बीआईटी मेसरा से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से परेशान और उदास थी। इसी बीच उसने धुर्वा डैम में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा के पास से उसका आईडी कार्ड भी मिला है, जिससे उसकी पहचान हुई।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन कारणों से यह कदम उठाया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।