पलामू में सनसनी: महुआ चुनने गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या

पलामू में महुआ चुनने गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जंगल में हुई वारदात से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात अपराधियों की तलाश तेज।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Middle-Aged Man shot dead while Collecting Mahua : झारखंड के पलामू जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पांकी थाना क्षेत्र के केरकी गांव की है।

मृतक की पहचान 58 वर्षीय राजदेव पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह जंगल में महुआ चुनने गए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी भी जंगल में मौजूद थी, लेकिन वह थोड़ी दूरी पर महुआ चुन रही थी। गोली की आवाज सुनने के बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।