प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” का संकल्प : अशोक बड़ाइक

अशोक बड़ाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8931 दिन पूरे होने पर दी बधाई, कहा अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प साकार, देश विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा की ओर अग्रसर।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “अंत्योदय से राष्ट्रोदय” का संकल्प साकार हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में ऐतिहासिक 8,931 दिन पूर्ण कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर बधाई भी दी। अशोक ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 145 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास, अदम्य समर्पण और “राष्ट्र प्रथम” की भावना का जीवंत प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के पथ पर अग्रसर भारत आज विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।आपका नेतृत्व देश को निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर ले जाए।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।