बुंडू में ईद मिलन समारोह: विधायक विकास कुमार मुंडा ने भाईचारे और एकता का दिया संदेश, स्थानीयों ने किया भव्य स्वागत

बुंडू की अली कॉलोनी में आयोजित भव्य ईद मिलन समारोह में विधायक विकास कुमार मुंडा ने समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता का संदेश दिया, स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू (रांची): ईद के शुभ अवसर पर बुंडू के अली कॉलोनी स्थित अयूब हाउस में भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तमाड़ के विधायक विकास कुमार मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को ईद की हार्दिक बधाई दी। विधायक का स्थानीय लोग और झामुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने भी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और उनका हालचाल जाना।

समारोह को संबोधित करते हुए विकास कुमार मुंडा ने कहा कि ईद का पर्व समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अली कॉलोनी का यह आयोजन हमारी साझा संस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण है। बुंडू और तमाड़ की पहचान यहां की आपसी एकता और भाईचारे से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष जमील अंसारी, विधायक के सहयोगी अरविंद कुमार, प्रदीप मुंडा, विधायक प्रतिनिधि मो. अशरफ अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही मो. अरशद कमरू जवां, मो. जमील, मो. अनामुल, मो. आलम, मो. मुश्ताक, रुकसाना खातून, मो. मनीर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।