रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर महापौर श्रीमती रोशनी खलखो के द्वारा रांची नगर निगम कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर राष्ट्र गान के साथ राष्ट्रीय गीत भी गाया गया। मौके पर उप महापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक नगर आयुक्त, सभी नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं निगम के सभी अभियंतागण व कर्मी उपस्थित थे।



