रांची में कार से कुचलकर युवक की हत्या, मुख्य आरोपी रोशन प्रसाद की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

रांची के लालपुर में एक डिस्को बार विवाद में एक युवक को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी रोशन प्रसाद की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
रांची : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में कार से कुचलकर एक युवक की हत्या करने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बड़ा झटका लगा है। अपर न्याययुक्त मनीष रंजन की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद से आरोपी लगातार जेल में बंद है और इससे पहले भी उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है।

क्या था पूरा मामला?

यह सनसनीखेज मामला गत 4 जनवरी की देर रात का है। लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार में एक युवती अपने साथियों के साथ पहुँची थी, उसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प के दौरान मृतक अंकित ने गुस्से में आकर पत्थर उठाकर आरोपी रोशन प्रसाद को मारने का प्रयास किया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने रंजिश में जान से मारने की नीयत से कार से अंकित को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए रिम्स (RIMS) ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई।
इस घटना को लेकर पहले गढ़वा थाने में जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर लालपुर थाना में कांड संख्या 5/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस इस मामले में अब तक दिव्या भारती, रणदीप सिंह और रोशन प्रसाद समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, और मामले की गहराई से जांच जारी है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।