
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को नई दिल्ली में आयोजित एक वैश्विक मंच पर ट्रेलब्लेजर अवार्ड से सम्मानित किए जाने को गर्व का क्षण बताया है। सोमवार को सीएम हेमंत ने कहा कि यह सम्मान नारी शक्ति, नेतृत्व और झारखंड के सशक्तिकरण के मॉडल की वैश्विक पहचान का प्रतीक है।

कल्पना सोरेन की यह उपलब्धि अनगिनत महिलाओं के लिए प्रेरणा है। हेमंत ने कहा कि ब्रिक्स सीसीआई एनुअल वूमन समिट में कल्पना सोरेन को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
