इंडिगो ने आलोक सिंह को मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया

इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रमुख अलोक सिंह को मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त कर कंपनी की विकास रणनीति, संचालन दक्षता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IndiGo appoints Alok Singh as Chief Strategy Officer : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रबंध निदेशक अलोक सिंह को अपना मुख्य रणनीति अधिकारी (सीएसओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे को दो सप्ताह भी नहीं हुए हैं।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि सिंह कंपनी की लंबी रणनीतिक योजना का नेतृत्व करेंगे और व्यापक स्तर पर ऐसे परिवर्तनकारी कदम उठाएंगे जो वृद्धि तेज करने, परिचालन की दक्षता बढ़ाने और वैश्विक विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत करने पर केंद्रित होंगे। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा कि सिंह में रणनीतिक दृष्टि और परिचालन क्षमता का उत्कृष्ट मिश्रण है।

उन्होंने कहा, ‘उन्हें विमानन प्रणाली की व्यापक समझ है, जो हमारे लिए बेहद मूल्यवान होगी क्योंकि हम एक अधिक मजबूत, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार संगठन बना रहे हैं और अपने अगले वृद्धि चरण को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

फिलहाल, अलोक मेरे सीधे अधीन होंगे। जैसे ही नया सीईओ पद संभालेगा, वह नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।