
नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की विदेश नीति को अपनी ‘‘निजी विदेश नीति’’ बना लिया है तथा यह ‘जगहंसाई’ का विषय बन गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘कमजोर’ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह वही करेंगे जो अमेरिका और इजराइल कहेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि विदेश नीति राष्ट्रीय हितों के बजाय पीएम मोदी के निजी एजेंडे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका (विशेषकर डोनाल्ड ट्रम्प) के दबाव में आकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। राहुल ने कहा कि इस नीति के कारण भारत की वैश्विक छवि खराब हो रही है और यह “यूनिवर्सल जोक” (सार्वभौमिक मजाक) बन गई है। उन्होंने दावा किया कि इस कमजोर नीति के कारण पेट्रोल-एलपीजी की कीमतें बढ़ी हैं। राहुल ने लद्दाख में चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी की नीतियों ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है।

