असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज! JMM के 20 स्टार प्रचारकों की टीम मैदान में, देखें पूरी लिस्ट

असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, हेमंत सोरेन सहित ये नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों के बाद अब अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय समिति ने इस संबंध में संशोधित पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस चुनावी अभियान की कमान संभालेंगे। वे असम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके साथ कई बड़े नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस सूची में कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, लुईस मरांडी, सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद कुमार पांडेय जैसे नेता शामिल हैं, जो चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पार्टी की योजना के मुताबिक, सभी स्टार प्रचारक असम में हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करेंगे। इसके लिए पार्टी ने प्रशासन से सहयोग और विशेष पास की मांग भी की है, ताकि प्रचार अभियान सुचारू रूप से चल सके।

ये हैं JMM के 20 स्टार प्रचारक

हेमंत सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, लुईस मरांडी, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद कुमार पांडेय, सरफराज अहमद, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, सुदिव्य कुमार, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, हफीजुल हसन, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, एम टी राजा, आलोक सोरेन। असम चुनाव में JMM की यह रणनीति कितनी असरदार साबित होती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।