मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर में 486 करोड़ की 23 योजनाओं का किया शिलान्यास

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर और भोजपुर जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएम ने बक्सर में 486 करोड़ रु॰ की 23 योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ रु॰ की 41 योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। वहीं, भोजपुर में 269 करोड़ रु॰ की 227 योजनाओं का शिलान्यास तथा 197 करोड़ रु॰ की 494 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माणाधीन भवनों का तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा के प्रशासनिक भवन तथा जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।