रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा टला, जनरेटर में लगी आग से मचा हड़कंप

मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस के दौरान जनरेटर में आग लगने से अफरा-तफरी, लोगों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला, स्थिति जल्द ही सामान्य हुई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major Accident averted During Ram Navami Procession: रामनवमी जुलूस के दौरान मेदिनीनगर में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार, जुलूस में डीजे के साथ चल रहे जनरेटर में अचानक चिंगारी निकलने से आग लग गई।

यह घटना छह मुहान के पास हुई, जहां अचानक आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जुलूस में शामिल लोग घबरा गए, लेकिन स्थानीय लोगों और जुलूस में शामिल युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही लोगों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जनरेटर को जुलूस से अलग कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

कोई हताहत नहीं, स्थिति नियंत्रण में

अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। समय पर कार्रवाई और लोगों की सतर्कता से स्थिति जल्द ही काबू में आ गई। फिलहाल हालात पूरी तरह सामान्य हैं और जुलूस आगे शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।