मधेपुरा में दर्दनाक हादसा: मेला देखकर लौट रहे दोस्तों की कार नदी में गिरी, 3 की मौत, 1 लापता

मधेपुरा में मेला देखकर लौट रहे दोस्तों की कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक लापता, देर रात हादसे से मचा हड़कंप, बचाव कार्य जारी, परिवारों में मातम

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Madhepura Car Accident : रामनवमी के मौके पर मधेपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है। घटना के बाद इलाके में शोक और अफरातफरी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त ग्वालपाड़ा में लगे दीनाभद्री मेले को देखकर लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे वापस मधेपुरा आ रहे थे, तभी अरार पुल के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए, जबकि चौथे युवक की तलाश अब भी जारी है। नदी में पानी अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

मृतकों की पहचान घनश्याम कुमार (28), अंकित कुमार (27) और बसंत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, लापता युवक की पहचान सागर कुमार के रूप में की गई है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।