मां की तबीयत खराब होने के कारण भरण-पोषण मामले में अदालत में पेश नहीं हुए पवन सिंह

भोजपुरी गायक और भाजपा एमएलसी पवन सिंह मां की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बलिया परिवार न्यायालय नहीं पहुंच सके, जहां ज्योति सिंह के अंतरिम भरण-पोषण मामले की सुनवाई थी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बलिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार विधान परिषद सदस्य और भोजपुरी गायक पवन सिंह अपनी मां की तबीयत अचानक खराब होने के कारण सोमवार को बलिया स्थित परिवार न्यायालय में भरण-पोषण से संबंधित मामले की निर्धारित सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके। पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि अपर प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति की अदालत में ज्योति सिंह द्वारा अंतरिम भरण-पोषण के लिए दाखिल वाद पर सुनवाई सोमवार को निर्धारित थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।