लेह/जम्मू: सरकार ने लद्दाख के जांस्कर जिले के लोगों को आश्वासन दिया है कि करीब 1,000 साल पुराने बौद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार और संपर्क सड़क तथा जांगला पुल के पुनर्निर्माण की उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने जांस्कर के दो दिवसीय दौरे के दौरान यह आश्वासन दिया। उन्होंने पदुम और आसपास के इलाकों में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की तथा स्थानीय लोगों और प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत की।



