अहमदाबाद मैराथन विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में शामिल

अहमदाबाद मैराथन को विश्व एथलेटिक्स के वैश्विक कैलेंडर में जगह मिली है। अब प्रतिभागियों को रैंकिंग अंक मिलेंगे, जिससे शहर की अंतरराष्ट्रीय रोड रेसिंग पहचान मजबूत होगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अहमदाबाद : अदाणी अहमदाबाद मैराथन को 29 नवंबर को होने वाले इसके 10वें संस्करण से पहले विश्व एथलेटिक्स वैश्विक कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है और अब इस दौड़ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग के लिए अंक मिलेंगे।

अहमदाबाद मैराथन के लिए यह बड़ी उपलब्धि है जिसकी शुरुआत कुछ हजार प्रतिभागियों के साथ हुई थी जबकि पिछले साल इसमें 24000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस मान्यता से अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय रोड-रेसिंग कैलेंडर में शामिल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मैराथन का आयोजन करने से इस प्रतियोगिता को यह मान्यता मिली।

यह मान्यता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अहमदाबाद 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और वह 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।