
Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के शासन में गुजरात में दलित एवं आदिवासी समुदायों के खिलाफ नफरत, भेदभाव और अत्याचार का वातावरण लगातार गहराता जा रहा है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ऊना में कोड़े मारने की 2016 की घटना के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताई और संकल्प लिया कि वह न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे।
