पेट्रोल-डीजल और गैस संकट के बीच सरकार ने बढ़ाया राहत का कदम, अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत बढ़ी, सरकार ने 60 दिन के लिए PDS नियमों में ढील दी, अब पेट्रोल पंप से भी मिलेगा केरोसिन।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत बढ़ गई है। अब इससे भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अब घरों तक केरोसिन (मिट्टी का तेल) की आपूर्ति आसान बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

60 दिन के लिए PDS नियमों में अस्थायी ढील

सरकार ने 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक केरोसिन समय पर पहुंच सके। इसका उद्देश्य आम लोगों की रसोई और घरेलू जरूरतों में राहत देना है।

पेट्रोलियम मंत्रालय का फैसला

पेट्रोलियम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराएंगी। इस फैसले से आम लोग पेट्रोल पंप से भी केरोसिन खरीद सकेंगे। रसोई गैस की कमी के समय लोग केरोसिन का इस्तेमाल स्टोव पर खाना बनाने के लिए कर सकते हैं। सरकार का यह कदम आम लोगों की मुश्किलें कम करने और घरेलू जरूरतों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।