रांची में महावीर जयंती पर मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी, खोलने पर होगी कार्रवाई

रांची में भगवान महावीर जयंती 31 मार्च 2026 को मांस, मछली और मुर्गा की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम करेगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर कल (31 मार्च 2026) रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी. इस संबंध में रांची नगर निगम द्वारा सख्त आदेश जारी किया गया है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

रांची नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, दिनांक 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. साथ ही क्रय-विक्रय भी बंद रहेगा. 31 मार्च को जो भी मांस, मछली, मुर्गा इत्यादि की बिक्री करते हुए पाएं जायेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।