
Raazi controversy: जासूसी उपन्यास “कॉलिंग सहमत” के लेखक हरिंदर सिंह सिक्का ने सोमवार को फिल्म निर्माता मेघना गुलजार की आलोचना की और कहा कि उन्होंने फिल्म “राजी” में पुस्तक के नायक की सच्ची भावना को “कम” कर दिया है।
सिक्का ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “कॉलिंग सहमत (राजी) वैश्विक स्तर पर लिखी गई श्रेष्ठ जासूसी उपन्यासों में शामिल है।
यह सीमा पार पाकिस्तान, बॉलीवुड में मौजूद दुश्मन ताकतों और पंजाब के भीतर सक्रिय अपराधियों को बेनकाब करती है।”
