
रांची: राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
