
Jharkhand Narcotics Seizure: राजधानी रांची में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नामकुम थाना क्षेत्र के बुदरी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक अंतरजिला तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
इस कार्रवाई के दौरान करीब 566.5 किलो डोडा और 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मौके से 26 वर्षीय मनीष तिर्की को गिरफ्तार किया गया है, जो इस नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.28 लाख रुपये से अधिक नकद, एक बोलेरो वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोलेरो का इस्तेमाल डोडा की तस्करी के लिए किया जा रहा था।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह तस्करी नेटवर्क सिर्फ रांची तक सीमित नहीं था, बल्कि खूंटी और हजारीबाग तक फैला हुआ था। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
