सरयू राय ने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

जमशेदपुर के कदमा काली मंदिर परिसर में विधायक सरयू राय ने किचन शेड और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कदमा के इसीसी फ्लैट, काली मंदिर परिसर में 889150 (आठ लाख 89 हजार150 रुपये) की लागत से बने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र विशेष की मांग पूरी हो गई। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से हुआ है। इस मौके पर पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू, सपा दास आदि मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।