
रांची : हाल के दिनों में रांची में मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था।
पुलिस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कार्रवाई की, जिसमें कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के बारे में खुलासा किया। बताया जा रहा है कि यह गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी और छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
