
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय ने बुधवार को गरम नाला, साकची में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) के पांच कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। सरयू राय ने इस मौके पर कहा कि इन कमरों के बन जाने से विद्यार्थियों को पठन-पाठन में आसानी होगी।

