रांची में रिटायर शिक्षकों का सम्मान, रिटायरमेंट के दिन ही मिला पेंशन का पूरा लाभ, डीसी ने दिया खास संदेश

रांची जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया, पेंशन लाभ भी तुरंत प्रदान, डीसी ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भावुक और खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय में हुए पेंशन दरबार सह विदाई सम्मान समारोह में 10 शिक्षकों और एक कर्मी को उनके लंबे और समर्पित सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सभी शिक्षकों को उनके रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन से जुड़े सभी लाभ दे दिए गए, जिससे उनके चेहरे पर संतोष साफ नजर आया।

शिक्षक ही बनाते हैं समाज की नींव-डीसी

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रशासन की शिक्षकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनके योगदान से ही एक मजबूत भविष्य तैयार होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी सक्रिय रहें, समाज सेवा में हिस्सा लें और नई उपलब्धियां हासिल करें। कार्यक्रम के दौरान जगदीश्वर प्रमाणिक को सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।