रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची पुलिस ने आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सद्दाम, आदिल अंसारी और रेयान हैं। जानकारी के मुताबिक, रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डेली मार्केट इलाके में एक अपराधी हथियार के साथ खड़ा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक स्कूटी बरामद की।

मोहम्मद सद्दाम रांची के विभिन्न इलाकों में चोरी और छिनतई की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ चुटिया, डोरंडा, लोअर बाजार, कोतवाली, धुर्वा समेत कई थानों में कुल 11 मामले दर्ज हैं।वहीं आदिल अंसारी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में चार मामले दर्ज हैं। अली रेयान के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में एक और जीआरपी थाना में एक मामला दर्ज है।

इसके अलावा अन्य तीन आरोपियों को अरगोड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार अरगोड़ा इलाके में लगातार चेन और मोबाइल छिनतई की घटनाएं सामने आ रही थीं। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से एक मोबाइल और वाहन जब्त किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।