
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ की समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की वर्तमान प्रगति तथा आगामी चरणों को प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने हिस्सा लिया।
