राघव चड्ढा ने सदन में उठाए मुद्दों का साझा किया वीडियो, राज्यसभा में ‘आप’ के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पलटवार

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाया। उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सदन में पार्टी के उपनेता के रूप में उठाए गए मुद्दों पर प्रकाश डाला है। चड्ढा ने यह वीडियो उन्हें पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद पोस्ट किया। उस वीडियो में मध्यम वर्ग पर कर का बोझ, डेटा की समय सीमा समाप्त होने की समस्या, भारत में पितृत्व अवकाश का अधिकार और हवाई अड्डों पर अतिरिक्त सामान के शुल्क जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया है। दिन में इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने का आग्रह किया।

उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया। पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ‘आप’ के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं। चड्ढा एक समय में ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी विश्वासपात्र माने जाते थे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।